Sign in
  • होम
  • देश
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विचार
    • राशिफल
    • धर्म
    • खेल
    • व्यापार
  • संपर्क करें
  • ई-पेपर
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
EVENINGTIMESCG
  • होम
  • देश
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विचार
    • राशिफल
    • धर्म
    • खेल
    • व्यापार
  • संपर्क करें
  • ई-पेपर
Home छत्तीसगढ़ भिलाई में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, रकम खपाने वाले 6 म्यूल...
  • छत्तीसगढ़

भिलाई में साइबर ठगी पर बड़ा एक्शन, रकम खपाने वाले 6 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार

By
Admin
-
September 9, 2026
52
0
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Spread the love

    भिलाई.

    साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में उपयोग किए जा रहे बैंक खातों की जांच के आधार पर 3 थाना क्षेत्रों से 06 खाताधारकों के विरुद्ध पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों 2 से 15 हजार रुपए तक के कमीशन के लालच में बैंक खाते, पासबुक, एटीएम, चेकबुक एवं सिम कार्ड उपलब्ध कराना पाया गया है।

    ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि साइबर अपराधों की जांच के दौरान दुर्ग पुलिस साइबर ठगी से प्राप्त राशि के विभिन्न बैंक खातों में लेनदेन की जानकारी का विश्लेषण किया। जांच में थाना भिलाई भट्ठी, भिलाई नगर एवं सुपेला क्षेत्र के कुछ बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेनदेन एवं हस्तांतरण में होना पाया। जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित खाताधारकों ने धनराशि / कमीशन के लालच में अपने बैंक खातों से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं सिम कार्ड अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराए गए थे।

    इन खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित करने एवं खपाने के लिए किया गया। संबंधित खातों में लाखों रुपये से अधिक की संदिग्ध धनराशि का ट्रांजेक्शन पाया। प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर थाना सुपेला के धारा 318 (2), 318 (3), 317 (4) बीएनएस में 03 आरोपी, थाना भिलाई भट्ठी के धारा 318 (2), 318 (3), 317 (4) बीएनएस में 01 आरोपी तथा थाना भिलाई नगर के धारा 318 (2), 318 (3), 317 (4) बीएनएस में 02 आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की है।

    इस मामले में मोहन राम (50 वर्ष) निवासी घासीदास नगर, जामुल गजेन्द्र कुमार साहू (23 वर्ष) निवासी रिसाली, भीष्म लाल भारती (27 वर्ष) निवासी कुम्हारी, ओम प्रकाश यादव (28 वर्ष) निवासी जेवरा सिरसा, देवरतन टंडन (39 वर्ष) निवासी खुर्सीपार व लोकनाथ वर्मा (29 वर्ष) निवासी पांच रास्ता सुपेला पर कार्रवाई की है।


    Spread the love
    • TAGS
    • Mule Account
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleभविष्य के छत्तीसगढ़ के शहरों को आकार देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी अब युवा टाउन प्लानर्स के कंधों पर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
      Next articleअवैध एवं जहरीली शराब पर नियंत्रण हेतु आबकारी विभाग का प्रदेशव्यापी सघन जांच अभियान प्रारंभ
      Admin

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      CG दशहरा: KCG जिले में एक दिन में 1 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री

      पंजाब में कल सरकारी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज से लेकर सरकारी दफ्तरों तक रहेंगे बंद

      प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई

      RO-NO-14097/70

      Popup Image


      Archives

      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      “EVENINGTIMESCG” लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव,अनुभव,अद्वितीय और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मीडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ “EVENINGTIMESCG” का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

      संपर्क 
      संपादक- नथमल शर्मा
      पता-  
      ई-मेल:
      मो.- 

      “समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी EVENINGTIMESCG इस तरह की सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। EVENINGTIMESCG में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा,EVENINGTIMESCG या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.”

      © 2026 COPYRIGHT EVENINGTIMESCG.COM