Sign in
  • होम
  • देश
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विचार
    • राशिफल
    • धर्म
    • खेल
    • व्यापार
  • संपर्क करें
  • ई-पेपर
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
  • Sign in / Join
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
EVENINGTIMESCG
  • होम
  • देश
    • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • विदेश
  • शिक्षा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • विचार
    • राशिफल
    • धर्म
    • खेल
    • व्यापार
  • संपर्क करें
  • ई-पेपर
Home छत्तीसगढ़ म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 15 आरोपी गिरफ्तार,...
  • छत्तीसगढ़

म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क बेनकाब, 15 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन का खुलासा

By
NEWSDESK
-
June 14, 2026
70
0
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Spread the love

    भिलाईनगर.

    मोहननगर पुलिस ने साइबर ठगी से प्राप्त राशि को विभिन्न म्यूल बैंक खातों में स्थानांतरित कर अवैध लेन- देन करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोटक महिंद्रा बैंक के खातों का उपयोग कर ठगी की राशि का लेनदेन चल रहा था।

    वर्ष 2024 से 2026 के मध्य खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं राशि के हस्तांतरण की जांच के बाद आरोपियों को पकड़ा गया। ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच में यह पाया कि संबंधित बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि जमा की गई तथा खाताधारकों ने उक्त खातों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेन-देन कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

    विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के हस्तांतरण एवं अवैध धन के लेन-देन के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में धारा 318 (4), 317 (2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पीयूष डडसेना, साहिल खान, खुशी झा, मोहम्मद फरान, अभिजीत कुमार, आदित्य रजक, आशीष चंद्राकर, निखिल साहू, रितेश मसीह, मो. सोहेल, निकिता चौहान, शुभा सेंगर, शिवम पांडेय, रितेश देवांगन, रणधीर झा को गिरफ्तार किया है।


    Spread the love
    • TAGS
    • featured
    • Mule Account Gang
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous article500 कारतूस एक साथ खरीदने पर सख्ती, धोखाधड़ी के बाद जिला प्रशासन ने सीमित किए गन लाइसेंस
      Next articleबिना प्याज-लहसुन बनाएं शाही पनीर, दमदार स्वाद से भर जाएगा आपका डिनर
      NEWSDESK

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में विकास को नई गति, बड़े बोदल सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ

      छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

      संस्कृति का गौरव, समृद्धि का संकल्प और विकास का उत्सव

      RO-NO-14097/70

      Popup Image


      Archives

      2

      November 2026
      M T W T F S S
       1
      2345678
      9101112131415
      16171819202122
      23242526272829
      30  
      « Oct    

      “EVENINGTIMESCG” लाइव स्ट्रीमिंग सुविधाओं के साथ एक ऑनलाइन समाचार पोर्टल है, जो हिंदी भाषा में जन-संचार का एक सशक्त स्तम्भ है। अपने अभिनव,अनुभव,अद्वितीय और अप्रतिम प्रयास से हमारा लक्ष्य मीडिया के व्यापक प्रकार यथा न्यूज़ पेपर, मैगजीन, प्रसारण चैनलों, टेलीविजन, रेडियो स्टेशन, सिनेमा आदि की स्थापना करना है। अपनी परिपक्व, ईमानदार, और निष्पक्ष टीम के साथ “EVENINGTIMESCG” का उद्देश्य देशहित में सच्ची घटनाओं पर प्रकाश डालना, उनका गुणात्मक और मात्रात्मक विश्लेषण बताना, सामाजिक समस्याओं को उजागर करना, सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालना, जनता की इच्छाओं, विचारों को समझना और उन्हें व्यक्त करने का मौका देना, उनके अधिकारों के साथ लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करना है।

      संपर्क 
      संपादक- नथमल शर्मा
      पता-  
      ई-मेल:
      मो.- 

      “समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी EVENINGTIMESCG इस तरह की सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है। EVENINGTIMESCG में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा,EVENINGTIMESCG या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.”

      © 2026 COPYRIGHT EVENINGTIMESCG.COM