patna metro – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com Tue, 11 Aug 2026 10:22:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://eveningtimescg.com/wp-content/uploads/2026/05/EVENING-TIMES-1.jpg patna metro – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com 32 32 पटना मेट्रो को 628 करोड़ की सब्सिडी, निर्माण कार्य में आएगी तेजी https://eveningtimescg.com/%e2%82%b9628-crore-subsidy-for-patna-metro-construction-work-to-accelerate/ Tue, 11 Aug 2026 10:22:00 +0000 https://eveningtimescg.com/%e2%82%b9628-crore-subsidy-for-patna-metro-construction-work-to-accelerate/ पटना
पटना मेट्रो के काम में अब और भी तेजी आएगी। दरअसल बिहार सरकार ने पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण और संचालन के लिए 628.32 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि स्वीकृत की है। यह राशि 2026-27 में पूंजीगत निवेश के लिए केंद्र की विशेष सहायता योजना के तहत उपलब्ध कराई गई है। इससे मेट्रो परियोजना के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 628.32 करोड़ रुपये व्यय की स्वीकृति दी गई है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने 23 जुलाई 2026 को बिहार के लिए विशेष सहायता योजना के तहत 2925 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी थी। इसमें से स्वीकृत राशि की पहली किस्त के रूप में 2628.32 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसका एक हिस्सा सब्सिडी के रूप में मेट्रो रेल कारपोरेशन को दिया जा रहा है।

परियोजना के लिए गठित पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से काम हो रहा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की 20-20 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि 60 प्रतिशत राशि बाहरी एजेंसियों से ऋण के रूप में जुटाई जानी है। प्राथमिकता गलियारे के दो वर्ष आठ महीने के रखरखाव की जिम्मेदारी डीएमआरसी को दी गई है। इसके लिए 2179.37 करोड़ का अनुमानित खर्च निर्धारित है।

नेहरू पथ: दो वैकल्पिक मार्गों पर परिचालन शुरू
नेहरू पथ पर चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 के पास ऑटो और ई-रिक्शा का दो अलग-अलग रूट पर परिचालन शुरू कर दिया गया है। राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के पास लगातार लग रहे जाम की समस्या को कम करने के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के अनुसार सगुना मोड़ से पटना जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो डुमरा चौकी से एयरपोर्ट रोड, पीर अली पथ और हार्डिंग रोड होते हुए पटना जंक्शन जाएंगे। वहीं, गांधी मैदान की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा एलएनजेपी अस्पताल रोड से न्यू पुनाईचक होते हुए नेहरू पथ से गांधी मैदान की ओर जाएंगे। यह व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गई है।

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मेट्रो निर्माण के कारण नेहरू पथ पर चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 के पास वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए सगुना मोड़ से राजवंशीनगर आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा के रूट में बदलाव किया गया है। पटना जंक्शन की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा डुमरा पुलिस चौकी से एयरपोर्ट रोड, पीर अली पथ और हार्डिंग रोड होते हुए पटना जंक्शन जाएंगे। इसी तरह गांधी मैदान की ओर जाने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चिड़ियाखाना गेट नंबर-1 से एलएनजेपी अस्पताल रोड, बोर्ड कॉलोनी और न्यू पुनाईचक होते हुए नेहरू पथ से गांधी मैदान की ओर जाएंगे। सोमवार को कुछ ऑटो और ई-रिक्शा को दोनों रूट पर चलाया गया। इससे मुख्य सड़क पर वाहनों का दबाव कम रहा।

]]>
पटना मेट्रो निर्माण के बीच नेहरू पथ पर दोनों लेन से चलेगा यातायात https://eveningtimescg.com/traffic-to-continue-on-both-lanes-of-nehru-path-amidst-patna-metro-construction/ Fri, 10 Jul 2026 08:11:00 +0000 https://eveningtimescg.com/traffic-to-continue-on-both-lanes-of-nehru-path-amidst-patna-metro-construction/ पटना
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस दौरान आम लोगों को आवागमन में दिक्कत नहीं हो उसकी व्यवस्था की जा रही है। आयकर गोलंबर से जू के बीच अलग-अलग इलाके में नेहरू पथ के आधे हिस्से पर दोनों लेन की गाड़ियां चलेंगी। वाहनों के दबाव और लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस यह योजना बना रही है। इससे मेट्रो का काम भी चलता रहेगा। इसके साथ ही वाहनों का परिचालन भी होता रहेगा।

औसतन 30 मीटर की जगह 15 मीटर चौड़ाई वाली सड़क पर गाड़ियां चलेंगी। दोनों तरफ के यातायात संचालन के लिए बीच में अस्थाई डिवाइडर से सड़क की दो लेन बनेगी। नेहरू पथ के उत्तर दिशा में निर्माण होने पर दूसरी ओर के करीब आधे हिस्से पर गाड़ियां दौड़ेंगी। वहीं दक्षिण में निर्माण कार्य होगा तो इसी तर्ज पर सड़क के उत्तरी हिस्से में वाहनों का परिचालन होगा। इस संबंध में यातायात पुलिस की गुरुवार को मेट्रो निर्माण करने वाली एजेंसी के साथ अहम बैठक हुई।

ट्रैफिक एसपी सागर कुमार ने बताया कि पटना में यातायात को सुचारु रखने की योजना तैयार कर ली गई है। इसे अब नगर विकास विभाग के पास भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि इस क्षेत्र में भूमिगत निर्माण के कार्य में कम से कम दो साल लगेंगे। जू के गेट नंबर एक से आयकर गोलंबर के बीच अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। पुलिस की पूरी कोशिश होगी कि मेट्रो निर्माण कार्य से आम जनों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं हो।

डायवर्जन की थी योजना
नेहरु पथ पर मेट्रो का निर्माण होना है। इसके लिए टनल बनाने वाली मशीन के प्रवेश सहित निर्माण के लिए पहले नेहरू पथ पर यातायात डायवर्जन की योजना थी। लेकिन वाहनों के दबाव और परेशानी को देखते हुए योजना स्थगित कर दी गई। बगैर डायवर्जन के ही मानव बल के सहारे ट्रैफिक को स्मूथ रखने का प्रयास किया जा रहा है।

यहां मेट्रो स्टेशन होंगे
मेट्रो परियोजना का निर्माण और यातायात दोनों व्यवस्थित तरीके से चलाने पर ट्रैफिक एसपी की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई। इसका उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान जाम की समस्या से बचाना और यातायात का प्रभावी योजना तैयार करना था। जू, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाना है।

]]>
पटना मेट्रो का विस्तार: मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन https://eveningtimescg.com/patna-metro-expansion-malahi-pakri-station-operational-inaugurated-by-deputy-chief-minister-samrat-choudhary/ Thu, 02 Jul 2026 10:20:00 +0000 https://eveningtimescg.com/patna-metro-expansion-malahi-pakri-station-operational-inaugurated-by-deputy-chief-minister-samrat-choudhary/  पटना 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटनावासियों को बड़ी सौगात दे दी है। मुख्यमंत्री ने पटना में मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन कर दिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को पटना मेट्रो रेल का मलाही पकड़ी स्टेशन से भूतनाथ रोड स्टेशन तक विस्तारीकरण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री खुद मेट्रो पर सवार होकर भूतनाथ तक गए। मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव भी मौजूद थे। उक्त दोनों स्टेशन के बीच की दूरी करीब तीन किलोमीटर है।

कई महीनों से इस मेट्रो स्टेशन के चालू होने की प्रतीक्षा यहां के लोग कर रहे थे। उद्घाटन के बाद अब आम यात्री इस स्टेशन से मेट्रो ट्रेन पकड़कर अपना सफर कर सकते हैं। सीएम सम्राट चौधरी के उद्घाटन करने के बाद मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से बैरिया आईएसबीटी तक कुल 6.2 किमी की दूरी को तय करने में 16 मिनट लगेंगे। सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच प्रत्येक 35 मिनट के अंतराल पर मलाही पकड़ी से आईएसबीटी के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी।

पटना मेट्रो ने जारी किया है हेल्पलाइन नंबर
इस मार्ग पर एक ही मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है। मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक 30 रुपये किराया लगेगा, जो इस समय अधिकतम भाड़ा है। मलाही पकड़ी के शुरु होने के बाद इस मार्ग पर भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी समेत कुल चार मेट्रो स्टेशन कार्यरत हो जाएंगे। भूतनाथ और जीरो माइल के मध्य खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है। इस मेट्रो स्टेशन के चालू होने के बाद अब पटना के कंकड़बाग और राजेंद्रनगर इलाके में रहने वाले लोगों को बड़ी सुविधा होगी। सहायता के लिए स्टेशन नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इसके तहत 9217080421 और पटना मेट्रो हेल्पलाइन नं. 155370 पर संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन के कारण आज शाम चार बजे तक मेट्रो सेवा स्थगित रहेगी
बता दें कि मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन एवं विस्तार पर गुरुवार को मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसके बाद नियमित मेट्रो सेवाओं का संचालन मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से शुरू होगा।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं तथा सहयोग प्रदान करें।मेट्रो स्टेशन पर सीएम के उद्घाटन के लिए पहुंचने को लेकर सुरक्षा की भी जबरदस्त तैयारियां की गई थीं। उद्घाटन से पहले मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन को सजाया गया था। इसकी शुरुआत के साथ ही मेट्रो रेल अब भूतनाथ से बढ़कर कंकड़बाग और राजेन्द्रनगर जैसे महत्वपूर्ण इलाके तक पहुंच बनाएगी।

]]>
पटना मेट्रो का विस्तार: आज से मलाही पकड़ी स्टेशन शुरू, कंकड़बाग-राजेंद्रनगर तक बढ़ी पहुंच https://eveningtimescg.com/patna-metro-expansion-malahi-pakri-station-opens-today-connectivity-extended-to-kankarbagh-and-rajendra-nagar/ Thu, 02 Jul 2026 07:10:00 +0000 https://eveningtimescg.com/patna-metro-expansion-malahi-pakri-station-opens-today-connectivity-extended-to-kankarbagh-and-rajendra-nagar/ पटना 
पटना में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन गुरुवार से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। सुबह 11:45 बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन एवं मेट्रो सेवा विस्तार का लोकार्पण करेंगे। जनता की सेवा में समर्पित होने वाला पटना मेट्रो रेल के प्राथमिक कॉरिडोर का ये चौथा एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन यात्रियों के स्वागत के लिए सजधज कर तैयार है। इसकी शुरुआत के साथ ही मेट्रो रेल अब भूतनाथ से बढ़कर कंकड़बाग और राजेन्द्रनगर जैसे महत्वपूर्ण इलाके तक पहुंच बनाएगी।

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से बैरिया आईएसबीटी तक कुल 6.2 किमी की दूरी को तय करने में 16 मिनट लगेंगे। यही मेट्रो फिर वापस मलाही पकड़ी तक आएगी। सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे के बीच प्रत्येक 35 मिनट के अंतराल पर मलाही पकड़ी से आईएसबीटी के लिए मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी। इस मार्ग पर एक ही मेट्रो का परिचालन किया जा रहा है। मलाही पकड़ी से आईएसबीटी तक 30 रुपये किराया लगेगा, जो इस समय अधिकतम भाड़ा है। मलाही पकड़ी के शुरु होने के बाद इस मार्ग पर भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी समेत कुल चार मेट्रो स्टेशन कार्यरत हो जाएंगे। भूतनाथ और जीरो माइल के मध्य खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है।

मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के उद्घाटन एवं विस्तार पर गुरुवार को मेट्रो सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसके बाद नियमित मेट्रो सेवाओं का संचालन मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन से शुरू होगा।यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना इसी अनुसार बनाएं तथा सहयोग प्रदान करें। सहायता के लिए स्टेशन नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नं.- 9217080421 और पटना मेट्रो हेल्पलाइन नं. 155370 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की थी समीक्षा बैठक
बता दें कि कुछ ही दिनों पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की थी। उन्होंने कहा था कि पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा था कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी और वैज्ञानिक यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने निर्देश दिया था कि परियोजना के विभिन्न स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य किए जाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा था कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को सुरक्षित, तेज, आधुनिक और विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी व लोगों का आवागमन अधिक सुगम एवं सुविधाजनक बनेगा।

]]>