Major Dhyan Chand – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com Wed, 15 Dec 2021 10:31:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://eveningtimescg.com/wp-content/uploads/2026/05/EVENING-TIMES-1.jpg Major Dhyan Chand – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com 32 32 खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग का उद्घाटन https://eveningtimescg.com/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%85%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%b0-21-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a5%89/ Wed, 15 Dec 2021 10:31:23 +0000 https://bgn24india.com/?p=14261 नई दिल्ली, 15 दिसम्बर | Khelo India Women’s Hockey League : भारतीय खेल प्राधिकरण ने हॉकी इंडिया के साथ मिलकर गुरूवार को खेलो इंडिया महिला हाकी लीग (अंडर-21) के पहले चरण के आयोजन की घोषणा की। हाकी इंडिया द्वारा इसका आयोजन मार्च से नवंबर तक तीन चरण में तीन अलग स्थलों पर किया जाएगा।

दिल्ली के मेजर ध्यानचंद (Khelo India Women’s Hockey League) नेशनल स्टेडियम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया अंडर-21 महिला हॉकी लीग’ का उद्घाटन किया। वहीं इस दौरान केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद रहे।

खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, ‘सरकार का प्रयास कई खेलों से खेलो इंडिया स्कीम के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा खोज मंच बनाना है।’

उन्होंने कहा, ‘महिला हाकी में इस समय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगितायें काफी सीमित हैं इसलिए हमें इस लीग की जरूरत लगी ताकि अंडर-21 वर्ग से और प्रतिभायें पहचानी जा सकें।’

इस लीग का आयोजन 15 दिसंबर से 21 दिसंबर तक किया जाएगा। जिसमें 14 टीमें हिस्सा लेंगी, और 42 मुकाबले खेले जाएंगे। इस खेल का मकसद देश में (Khelo India Women’s Hockey League) महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना है। जो कि देश में खेल संस्कृति कायम हो सकेगी।

लीग के पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग लेंगी जिन्हें सात सात के दो पूल में विभाजित किया जायेगा।

लीग का पहला चरण नयी दिल्ली में 23 से 29 मार्च तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, दूसरा चरण बेंगलुरु में 13 से 19 जुलाई तक साइ केंद्र में जबकि अंतिम चरण भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 22 से 29 नवंबर तक खेला जायेगा। 

इसके साथ ही इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगर बड़े आयोजनों में भाग लेने से पहले देश भर में लीग की स्थापना की जाती है, तो इससे एथलीटों को साल भर खेलने में मदद मिलती है।

वहीं उन्होंने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हॉकी इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने युवा महिला खिलाड़ियों को ये मौका दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा।

]]>