Brajesh Pathak’ – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com Thu, 24 Sep 2026 12:58:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.1.2 https://eveningtimescg.com/wp-content/uploads/2026/05/EVENING-TIMES-1.jpg Brajesh Pathak’ – EVENINGTIMESCG https://eveningtimescg.com 32 32 अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे- ब्रजेश पाठक https://eveningtimescg.com/no-matter-what-akhilesh-yadav-does-he-will-not-succeed-brajesh-pathak/ Thu, 24 Sep 2026 12:58:00 +0000 https://eveningtimescg.com/no-matter-what-akhilesh-yadav-does-he-will-not-succeed-brajesh-pathak/ अखिलेश यादव कुछ भी कर लें, सफल नहीं होंगे- ब्रजेश पाठक

‘सपा पूरी तरह डिरेल हो चुकी है, अब दाल गलने वाली नहीं’: अखिलेश पर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

‘सपा गुंडे-माफियाओं को पालने-पोषने वाली पार्टी, स्वार्थ के लिए चाहिए सत्ता’: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, 
 उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, वह सफल नहीं होंगे। पाठक ने सपा को लेकर कहा कि पार्टी पूरी तरह डिरेल हो चुकी है और उत्तर प्रदेश की जनता उसके राजनीतिक तौर-तरीकों को समझती है।
 
‘अखिलेश यादव कितनी भी कोशिश कर लें, सफल नहीं होंगे’

ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता जानती है कि ये लोग गुंडे, बदमाश और माफियाओं को पालने-पोषने वाले लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा को सत्ता केवल अपने स्वार्थ के लिए चाहिए।

‘अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है’
डिप्टी सीएम ने प्रदेश में भाजपा सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा, “आज यूपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास की राह पर चल रहा है। उत्तर प्रदेश विकसित प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। अब सपा की दाल गलने वाली नहीं है।”

सपा पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप
ब्रजेश पाठक ने सपा पर जाति और धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सपा के लोग जाति-धर्म के नाम पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करते रहे हैं, जबकि भाजपा सर्वसमाज की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास” के आधार पर जन-जन को जोड़ती है।

]]>
सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक https://eveningtimescg.com/promoting-the-firecracker-trade-alongside-safety-standards-is-the-governments-priority-brajesh-pathak/ Fri, 11 Sep 2026 05:41:00 +0000 https://eveningtimescg.com/promoting-the-firecracker-trade-alongside-safety-standards-is-the-governments-priority-brajesh-pathak/ सुरक्षा मानकों के साथ आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : ब्रजेश पाठक

फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में डिप्टी सीएम ने व्यापारियों से किया संवाद

लखनऊ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षित, जिम्मेदार और नियमसम्मत आतिशबाजी कारोबार को बढ़ावा देने के साथ व्यापारियों के हितों और जनसुरक्षा के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी कारोबार से जुड़े व्यापारियों की समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। 
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश फायर वर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आत्मीय संवाद किया और उनके सुझावों, अपेक्षाओं एवं विभिन्न समस्याओं के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आतिशबाजी उद्योग से जुड़े व्यापारियों के हितों का संरक्षण महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके साथ जनसुरक्षा और निर्धारित नियमों का पालन भी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि संबंधित सभी पक्षों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से कारोबार को आगे बढ़ाया जाए।
उन्होंने एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों को वार्षिक अधिवेशन के सफल आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अध्यक्ष, राज्य अल्पसंख्यक आयोग मोहसिन रजा, सदस्य, विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी, सदस्य, विधान परिषद डॉ० सुधीर गुप्ता, फायर वर्क्स डीलर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष हेमंत चांदना, व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, एसोसिएशन के महासचिव महेश गुप्ता, पार्षद राजीव वाजपेयी, समाजसेवी नारायण शुक्ला, सतीश चंद्र मिश्र, अमरीश अग्रवाल, अखिलेश गुप्ता एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

]]>
यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर https://eveningtimescg.com/grand-conclusion-of-up-tex-2026-yogi-government-emphasizes-giving-new-momentum-to-the-textile-industry/ Thu, 10 Sep 2026 06:41:00 +0000 https://eveningtimescg.com/grand-conclusion-of-up-tex-2026-yogi-government-emphasizes-giving-new-momentum-to-the-textile-industry/ यूपी टेक्स-2026 का भव्य समापन, योगी सरकार का वस्त्र उद्योग को नई रफ्तार देने पर जोर

उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग के लिए अपार संभावनाएं : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

तकनीकी एवं रक्षा वस्त्रों के लिए उत्तर प्रदेश बन रहा प्रमुख गंतव्यः राकेश सचान

लखनऊ
उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख वस्त्र एवं परिधान विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों को यूपी टेक्स-2026 के जरिए नई मजबूती मिली है। लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय आयोजन का बुधवार को भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि रहे, जबकि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान लेटर ऑफ कम्फर्ट, वित्तीय प्रोत्साहन राशि के चेक और औद्योगिक इकाइयों के साथ एमओयू का आदान-प्रदान हुआ। दूसरे दिन स्पोर्ट्स टेक्सटाइल्स, स्पोर्ट्स गुड्स, प्रोटेक्टिव एवं डिफेंस टेक्सटाइल्स, हस्तशिल्प निर्यात और टेक्सटाइल पॉलिसी-2027 पर महत्वपूर्ण सत्र हुए। 

यूपी अपार संभावनाओं वाला प्रदेशः उपमुख्यमंत्री पाठक
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश अपार संभावनाओं वाला प्रदेश है और योगी सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने हथकरघा क्षेत्र को बाजार, संसाधन, सब्सिडी, प्रोत्साहन और सिंगल विंडो व्यवस्था के जरिए नई ताकत दी है।
 
तकनीकी और रक्षा वस्त्र उद्योग में यूपी बनेगा अग्रणी गंतव्यः मंत्री राकेश सचान
हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने कहा कि राज्य तकनीकी वस्त्र और रक्षा वस्त्र उद्योग के लिए देश का अग्रणी गंतव्य बनकर उभर रहा है। उन्होंने पूंजीगत अनुदान, रोजगार सृजन प्रोत्साहन, प्रशिक्षण सहायता तथा अनुसंधान एवं विकास सहयोग जैसी योजनाओं की जानकारी दी।

स्पोर्ट्स टेक्सटाइल और स्पोर्ट्स गुड्स के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की क्षमता पर मंथन

‘गेम प्लान यूपी : भारत के स्पोर्ट्स टेक्सटाइल एवं स्पोर्ट्स गुड्स पावरहाउस का निर्माण’ विषय पर महत्वपूर्ण सत्र आयोजित हुआ। वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भास्कर कालरा ने तकनीकी वस्त्रों को तेजी से बढ़ता और उच्च मूल्य-वर्धित क्षेत्र बताया। विशेषज्ञों ने उत्तर प्रदेश को स्पोर्ट्स, प्रोटेक्टिव और डिफेंस टेक्सटाइल्स का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए समर्पित क्लस्टर, उन्नत परीक्षण प्रयोगशालाएं, आरएंडडी केंद्र और पूर्ण औद्योगिक इकोसिस्टम विकसित करने की जरूरत बताई।

]]>
बहुत तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग: ब्रजेश पाठक https://eveningtimescg.com/uttar-pradeshs-textile-industry-growing-rapidly-brajesh-pathak/ Thu, 10 Sep 2026 05:41:00 +0000 https://eveningtimescg.com/uttar-pradeshs-textile-industry-growing-rapidly-brajesh-pathak/ बहुत तेजी से तरक्की कर रहा उत्तर प्रदेश का वस्त्र उद्योग: ब्रजेश पाठक 

डिप्टी सीएम ने यूपी टेक्स-2026 के समापन समारोह को किया संबोधित 

लखनऊ
आज का उत्तर प्रदेश बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है। वस्त्र उद्योग भी पीछे नहीं है। एक व्यक्ति की मूलभूत आवश्यकताओं में रोटी, कपड़ा और मकान होता है। आज वस्त्र उद्योग ने भी बहुत तरक्की की है। नई तकनीक के आधार पर वस्त्रो का उत्पादन हो रहा है। 
यह कहना है प्रदेश की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। वे बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय “यूपी टेक्स-2026” के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

हमारी सरकार ने दिया वस्त्र उद्योग को मार्केट
डिप्टी सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश राज्य में वस्त्र पहले से स्थापित है लेकिन उसे मार्केट नहीं मिल पाता था। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने वस्त्र को मार्केट दिया और आज उत्तर प्रदेश का वस्त्र देश और दुनिया में जा रहा है। उत्तर प्रदेश में वस्त्र उद्योग को लेकर काफी निवेश भी आ रहा है। 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हथकरघा और वस्त्र क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की समृद्ध हथकरघा एवं वस्त्र परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ लाखों कारीगरों, बुनकरों एवं उद्यमियों की आजीविका का महत्वपूर्ण आधार है। यह आयोजन प्रदेश की पारंपरिक कला, आधुनिक तकनीक, नवाचार और उद्यमिता को एक मंच पर लाने का सराहनीय कार्य है।हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को सशक्त बनाते हुए उनके हुनर को वैश्विक बाजार तक पहुंचाया जाए, ताकि ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को और मजबूती मिले।
इस अवसर पर मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राकेश सचान, प्रमुख सचिव, हथकरघा अनिल कुमार सागर, आयुक्त एवं निदेशक, हथकरघा के. विजेंद्र पांडियन, विशेष सचिव, हथकरघा शेषमणि पांडेय, महासचिव, सी०आई०टी०आई चंद्रिमा चटर्जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

]]>
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक https://eveningtimescg.com/ai-is-not-a-substitute-for-teachers-but-a-medium-to-give-a-new-direction-to-education-brajesh-pathak/ Thu, 10 Sep 2026 05:32:00 +0000 https://eveningtimescg.com/ai-is-not-a-substitute-for-teachers-but-a-medium-to-give-a-new-direction-to-education-brajesh-pathak/ एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक

इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स के शिक्षण संवाद कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने रखे विचार 

कहा- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

लखनऊ
इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की ओर से लखनऊ में आयोजित ‘शिक्षक संवाद’ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर रोजगार समाप्त होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन तकनीक के विकास के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। एआई को चुनौती के बजाय अवसर के रूप में स्वीकार करने की जरूरत है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की शिक्षा परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है। तक्षशिला और नालंदा जैसे विश्वविद्यालय हमारी गौरवशाली शैक्षिक विरासत के प्रतीक हैं। आज बदलते तकनीकी दौर में शिक्षा व्यवस्था को भी समय की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करना जरूरी है। एआई और आधुनिक तकनीक का बेहतर उपयोग शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 

शिक्षक भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी के निर्माण और संस्कारों के संवाहक हैं। बदलते शिक्षा परिवेश में शिक्षकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शिक्षा से जुड़े अभियानों के माध्यम से प्रदेश में बड़ी संख्या में बच्चे विद्यालयों से जुड़ रहे हैं।

83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से कर रहे काम
डिप्टी सीएम ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में 83 मेडिकल कॉलेज पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में करीब 40 मेडिकल कॉलेज थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कौशल विकास के क्षेत्र में भी लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें।

ओडीओपी से पूरी दुनिया में मिली पहचान
उन्होंने ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश के स्थानीय उत्पादों को देश ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में पहचान मिल रही है। स्थानीय हुनर और उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शिक्षकों के सवालों का दिया जवाब
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों के साथ शिक्षा की गुणवत्ता, तकनीकी बदलाव, एआई, नवाचार और विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़े विषयों पर विस्तार से संवाद किया। शिक्षकों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल और सुझाव रखे, जिनका उपमुख्यमंत्री ने जवाब दिया। कार्यक्रम में इंस्पिरेशन एकेडमिक कंसल्टेंट्स की प्रेरणा त्रिपाठी सहित लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के सम्मानित एवं प्रतिष्ठित शिक्षण समुदाय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

]]>
बॉन्डेड डॉक्टर्स का लागू होगा समान वेतनमान: ब्रजेश पाठक https://eveningtimescg.com/uniform-pay-scale-to-be-implemented-for-bonded-doctors-brajesh-pathak/ Wed, 02 Sep 2026 17:20:00 +0000 https://eveningtimescg.com/uniform-pay-scale-to-be-implemented-for-bonded-doctors-brajesh-pathak/ लखनऊ

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत बॉन्डेड डॉक्टर्स की वेतन संबंधी मांगों को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को हजरतगंज स्थित अटल चौक पहुंचे। बारिश के बीच धरना स्थल पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भेंट कर उनकी समस्याओं और मांगों को आत्मीयता से सुना एवं समान वेतनमान लागू करने हेतु आश्वस्त किया।  

बॉन्डेड डॉक्टर्स द्वारा वेतन में असमानता और वेतन विसंगति का मुद्दा उठाए जाने पर उप मुख्यमंत्री ने समान वेतनमान लागू करने की घोषणा की। उन्होंने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग के संबंध में कल तक शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएम ने इस संबंध में मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर आवश्यक निर्देश दिए। 

डिप्टी सीएम के इस कथन से बॉन्डेड चिकित्सकों के चेहरे खिल गए। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने कहा कि “आप सभी मेरे परिवार का हिस्सा हैं। आपका सम्मान, अधिकार और हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। हर परिस्थिति में प्रदेश सरकार और व्यक्तिगत रूप से मैं आपके साथ मजबूती से खड़ा हूं।” उप मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद बॉन्डेड डॉक्टर्स ने अपनी मांगों के समाधान की दिशा में उनकी पहल का स्वागत किया।

]]>
प्रयागराज में राहुल गांधी का छात्र संवाद फ्लॉप? ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना https://eveningtimescg.com/did-rahul-gandhis-student-interaction-in-prayagraj-flop-brajesh-pathak-targets-congress/ Sun, 09 Aug 2026 08:51:00 +0000 https://eveningtimescg.com/did-rahul-gandhis-student-interaction-in-prayagraj-flop-brajesh-pathak-targets-congress/ लखनऊ
 प्रयागराज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम को लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को तीखा हमला बोला। उन्होंने छात्रों की अत्यधिक कम संख्या की वजह से कार्यक्रम को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए कहा कि कांग्रेस ने करीब तीन माह पहले से कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कीं और करोड़ों रुपये खर्च कर पंडाल तैयार कराया। दो लाख से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन का दावा किया गया, लेकिन राहुल गांधी के पहुंचने पर बमुश्किल 4-5 हजार छात्र नजर आए। कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस ने धनबल का जमकर इस्तेमाल किया, फिर भी छात्र नहीं आए।

झारखंड व हिमाचल के छात्रों का भी उठाया मुद्दा
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वह खुद छात्रसंघ अध्यक्ष रहे हैं और छात्रों की समस्याओं को समझते हैं। राहुल झारखंड में लंबे समय से आमरण अनशन कर रहे छात्रों से मिलने क्यों नहीं गए? राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश के युवाओं और शिमला के छात्रों से भी संवाद करना चाहिए। राहुल की यह दोमुंही नीति जनता अच्छी तरह समझती है और वह उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते प्रयागराज में वोटों की फसल काटने आए हैं।

राहुल ने सौदेबाजी का मौका खोया, यूपी में दाल नहीं गलेगी
डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने समाजवादी पार्टी के साथ सीटों की सौदेबाजी में एक और मौका खो दिया है। प्रयागराज के कार्यक्रम को फ्लॉप बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे कांग्रेस की राजनीतिक कीमत और घट गई है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश की चिंता बिल्कुल न करें, क्योंकि यहां उनकी दाल गलने वाली नहीं है। ओडीओपी और कौशल विकास योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को बड़ी संख्या में ऋण उपलब्ध कराया गया है। कौशल विकास के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें बिना गारंटी ऋण दिलाने का काम किया गया है, जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है। उन्होंने राहुल गांधी को संघ परिवार और विचार परिवार की चिंता न करने की सलाह देते हुए उनकी पाश्चात्य संस्कृति और विचारधारा पर भी निशाना साधा।

सपा शासनकाल में खुला भ्रष्टाचार
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रयागराज में ही संघ लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के कार्यालय हैं। राहुल गांधी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करते हैं, जिसके शासनकाल में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में प्रतियोगी छात्रों के साथ अन्याय और धांधली होती थी। तब एक भ्रष्ट और गैर-जिम्मेदार अधिकारी को आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया। क्या कांग्रेस और राहुल गांधी केवल वोटों के लिए छात्रों को गुमराह करने का प्रयास करेंगे?

पूर्वजों और इमरजेंसी को लेकर राहुल गांधी पर सवाल
ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार का प्रयागराज से पुराना संबंध रहा है। क्या राहुल गांधी अपने पूर्वज की कब्र पर जाकर साफ-सफाई कर उन्हें प्रणाम कर सकते हैं? भारतीय संस्कृति में लोग अपने पूर्वजों को याद रखते हैं। कांग्रेस पर देश में लोकतंत्र का गला घोंटने और इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ने इमरजेंसी के लिए माफी मांगी है? क्या उन्होंने उन छात्र-नौजवानों से माफी मांगी है, जिन पर उस दौर में कार्रवाई हुई थी?

योगी सरकार है युवाओं-छात्रों की सरकार
ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के आधार पर काम कर रही है। युवाओं को स्टार्टअप और ओडीओपी के माध्यम से उद्यम और रोजगार से जोड़ा गया है। प्रदेश में नौ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हैं और इनमें किसी तरह की पर्ची-खर्ची नहीं चली। उत्तर प्रदेश का युवा अब दूसरे राज्यों में नौकरी मांगने के बजाय रोजगार देने वाला बन रहा है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 2017 की तुलना में तीन गुना हो चुकी है और बजट भी तीन गुना हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश देश में बेहतर स्थिति में खड़ा है और सरकार उत्तरा प्रदेश को देश का नंबर एक राज्य बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।

]]>
‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ?’ ब्रजेश पाठक का सपा-कांग्रेस पर बड़ा हमला https://eveningtimescg.com/what-happened-to-the-babri-masjid-donations-brajesh-pathak-launches-a-scathing-attack-on-sp-and-congress/ Fri, 26 Jun 2026 12:33:00 +0000 https://eveningtimescg.com/what-happened-to-the-babri-masjid-donations-brajesh-pathak-launches-a-scathing-attack-on-sp-and-congress/ लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि राम मंदिर चंदा मामले से जुड़ा विवाद समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की एक साजिश का हिस्सा है. उन्होंने सवाल किया कि बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किए गए चंदे का क्या हुआ, इस पर किसी ने सवाल क्यों नहीं उठाया। 

ब्रजेश पाठक ने कहा, 'बाबरी मस्जिद के लिए भी चंदा इकट्ठा किया गया था. कोई नहीं पूछ रहा है कि उस पैसे का क्या हुआ. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं और मुस्लिम वोटरों को लुभाने के लिए सनातन धर्म पर हमला कर रही हैं। 

उनके ये बयान अयोध्या पुलिस द्वारा राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में FIR दर्ज करने के एक दिन बाद आए हैं. यह FIR एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की सिफारिशों के आधार पर दर्ज की गई थी, जिसके बाद कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। 

विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों के नाम शामिल किए गए हैं, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों को बचाया जा रहा है। 

विपक्ष के इस आरोप पर कि केवल जूनियर कर्मचारियों पर केस दर्ज किया गया है, पाठक ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और BJP सरकार भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाती है। 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ब्रजेश पाठक ने कहा कि पत्रकारों को विपक्षी नेताओं से बाबरी मस्जिद के लिए इकट्ठा किए गए फंड के बारे में सवाल पूछना चाहिए और आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही हैं। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सीमावर्ती जिलों में चल रहे अवैध मदरसों को टेरर फंडिंग मिल रही थी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे संस्थानों की जांच की, अवैध गतिविधियों को बंद कराया और जिम्मेदार लोगों को जेल भेजा। 

]]>