Home देश कन्‍नड़ एक्‍टर Chiranjeevi Sarja की हार्ट अटैक से मौत

कन्‍नड़ एक्‍टर Chiranjeevi Sarja की हार्ट अटैक से मौत

107

मनोरंजन उद्योग के लिए बुरा समय थमने का नाम नहीं ले रहा है। बॉलीवुड से पिछले दिनों चर्चित कलाकारों के निधन के बाद आज कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी ही बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सारजा ने महज 39 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल का दौरा पड़ने की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में ही उन्होंने आखिरी सांस ली। गौरलतब है कि साल 2020 अभी सिर्फ अपने आधे सफर तक पहुंचा है, लेकिन अब तक यह दु:खद ही रहा है। खासकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हो रहा है, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन की वजह सिनेमाघर बंद हैं। इरफान खान और ऋषि कपूर समेत कई बड़े कलाकारों ने दुनिया का साथ छोड़ दिया, इसके बाद अब एक और बुरी खबर सामने आई है। इंडस्ट्री ने अपने एक और एक्टर को खो दिया है।

शनिवार को चिरंजीवी को सीन में दर्द महसूस हुआ। इसके अलावा उन्होंने सांस लेने में भी तकलीफ थी। 7 जून यानी रविवार को चिरंजीवी को दिल का दौरा पड़ा। ऐसे में उन्होंने बेंगलुरू के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इस हॉस्पिटल में ही एक्टर ने अपनी आखिरी सांस ली। उनके निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। एक्टर्स सोशल मीडिया के जरिए अपनी श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

चिरंचीवी सारजा कन्नड़ फिल्मों के फेमस एक्टर थे। वह एक फिल्मी परिवार से आते थे। वे एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई थे। साउथ के एक्शन किंग कहे जाने वाले अर्जुन सारजा उनके चाचा हैं, इसके अलावा दिग्गज एक्टर शक्ति प्रसाद चिरंचीवी के दादा थे। चिरंजीवी शादीशुदा थे, उनकी पत्नी का नाम मेघना राज है।